Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बीरभूम हिंसाः आग लगने के 10 घंटे बाद घर में दाखिल हुई थी पुलिस, प्रत्यक्षदर्शी का दावा

कोलकाता

पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में हुए ‘नरसंहार’ की जांच सीबीआई के अपने हाथों ले ली है। दिल झकझोर कर देने वाली इस घटना के एक प्रत्यक्षदर्शी ने शनिवार को कहा कि दमकल कर्मियों ने जले हुए घरों में प्रवेश करने के लिए दस घंटे तक इंतजार किया था। बताते चलें कि बोगटुई गांव में एक घर के आठ लोगों को जिंदा जलाकर मारने का आरोप है।

इस घटना को लेकर रामपुरहाट थाने में तैनात एक उप निरीक्षक जो शिकायतकर्ता भी है, के अनुसार आग लगने के बाद घर में इतनी गर्मी थी कि जले हुए घर के अंदर जाना संभव नहीं था। शिकायतकर्ता ने अपनी प्राथमिकी में कहा है कि वह सूचना मिलने के बाद बोगटुई गांव पहुंचे। पुलिस अधिकारी ने कहा कि टीम को आठ घर मिले और कुछ भूसे के ढेर के कारण आग की चपेट में आ चुके थे। ड्यूटी ऑफिसर सब इंस्पेक्टर रमेश साहा को बुलाया गया और दमकल कर्मियों को सूचित करने के लिए कहा गया।

प्राथमिकी में शिकायतकर्ता के बयान के अनुसार, “भीषण गर्मी के कारण, उस समय उन जले हुए घरों में जाना संभव नहीं था। हालांकि, 22 मार्च (अगले दिन) सुबह लगभग 07.10 बजे घायल और प्रभावित व्यक्तियों की तलाशी प्रक्रिया जारी थी, दमकल कर्मी फिर से पहुंचे। गांव में और हमारे तलाशी अभियान में शामिल हो गए।”