Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान: 10 वीं छात्रा से गैंगरेप का आरोप,  MLA के पुत्र का नाम भी शामिल, आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बनाया

जयपुर

राजस्थान के दौसा जिले के मंडावर थाने में राजगढ़- लक्ष्मणगढ़ से कांग्रेस विधायक जौहरी लाल मीणा के पुत्र दीपक मीणा सहित तीन दोस्तों के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपियों ने 10वीं में पढ़ने वाली छात्रा को रैणी इलाके से अगवा कर मंडावर थाना क्षेत्र के महुआ- मंडावर रोड स्थित समलेटी पैलेस होटल लेकर आये और यहां 24 फरवरी 2021 को गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपियों ने कई बार दबाव देकर पीड़िता को इसी होटल में लाए और बार-बार गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इतना ही नहीं विधायक पुत्र सहित तीनों आरोपियों ने पीड़िता की नग्न अवस्था में वीडियो भी बनाई और उन वीडियो को पीड़िता को दिखाकर वायरल करने की धमकी दी।

विधायक पुत्र पर मामला दर्ज

फिलहाल मंडावर थाने में पाॅक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत विधायक पुत्र दीपक मीणा, विवेक शर्मा निवासी  थुमडा और नेतराम समलेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है इस पूरे मामले की जांच महवा डीएसपी कर रहे है। पीड़िता के चाचा ने मंडावर थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि विवेक शर्मा नामक युवक ने पहले उसकी भतीजी के साथ फेसबुक के जरिए दोस्ती की और उसके बाद उसे बहला-फुसलाकर मंडावर थाना क्षेत्र के एक होटल में बुलाया जहां विधायक पुत्र, नेतराम समलेटी सहित कुल 5 आरोपियों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।