Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

भारत के स्वाधीनता संग्राम के संबंध प्रतियोगिता का आयोजन

  • मोबाइल एटीएम वेन के जरिए डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन
    नोहर (सीमा सन्देश न्यूज)।
    राजस्थान मरुधरा ग्रामीण बैंक खुईयां तथा राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक नाबार्ड के तत्वावधान में मोबाइल एटीएम वेन के साथ राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय, सुरजनसर में आजादी का अमृत महोत्सव, वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यालय में भारत के स्वाधीनता संग्राम के संबंध में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही विद्यालय के प्रत्येक कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों एवं विद्यालय के सर्वश्रेष्ठ विद्यार्थियों को बैंक द्वारा पुरस्कृत किया गया। वित्तीय साक्षरता समन्वयक लक्ष्मी नारायण कस्वां ने विद्यार्थियों को लगन के साथ अध्ययन कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि मेहनत से ही हम जीवन में हमारे निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्त कर सकते हैं। शाखा प्रबंधक चानण राम सहारण ने विद्यार्थियों को गुरूजनों का सम्मान, अनुशासित होकर समाज व राष्ट्र के निर्माण में भागीदारी निभाने की बात कही। उन्होंने वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक जीवन सुरक्षा योजनाओं के बारे में बताया। इस मौके पर विद्यार्थियों को एटीएम से लेनदेन करना सिखाया गया। इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया गया। प्रधानाध्यापक मदन सिंह राठौड ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अध्यापक राजेश बन्ना, रामस्वरूप मुहाल, सुलोचना मेघवाल, रामकिशन, हंसराज आदि उपस्थित थे।