Sunday, May 3निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विवेकानंद मॉडल स्कूलों की प्रवेश नीति में बदलाव

बीकानेर

राज्य सरकार ने स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों की प्रवेश नीति में थोड़ा बदलाव किया है। अब इन मॉडल स्कूलों में संबंधित ब्लॉक के विद्यार्थियों के बाद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश देने में प्राथमिकता दी जाएगी उसके बाद अगर इन स्कूलों में सीट रिक्त रहेगी तो ही शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जा सकेगा।

पहले स्वामी विवेकानंद मॉडल स्कूलों में केवल संबंधित ब्लॉक क्षेत्र के विद्यार्थियों को ही प्रवेश देने की नीति थी जिसे शिक्षण सत्र 2021-22 से बदलते हुए ब्लॉक क्षेत्र के बाद ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश में प्राथमिकता देने तथा फिर भी अगर सीट रिक्त रहने पर तत्पश्चात सीट रिक्त रहे तो ही शहरी क्षेत्र के विद्यार्थियों को प्रवेश देने निर्देश दिए गए है।

इस बारे में शिक्षा सचिव के आदेशों के बाद राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद ने सभी मुख्य जिला शिक्षा शिक्षा अधिकारियों को उनके जिले में स्थित मॉडल स्कूलों में शिक्षण सत्र 21-22 में निर्देशानुसार प्रवेश देने को कहा है। इन स्कूलों में कक्षा छह, नौ तथा ग्यारहवीं में प्रवेश दिए जाते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *