मुंबई
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया जल्द ही पैरेंट्स बनने वाले हैं। अगले महीने भारती बच्चे को जन्म दे सकती हैं। वह अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान भी लगातार शूट कर रही हैं। इस वक्त वह कलर्स टीवी पर रियलिटी शो ‘हुनरबाज’ होस्ट कर रही हैं। सेट से उनके मस्ती मजाक वाले वीडियो आते रहते हैं। बच्चे को लेकर भारती और हर्ष दोनों ही काफी एक्साइटेड हैं। यही नहीं उन्होंने तो नाम भी सोचने शुरू कर दिए। ‘हुनरबाज’ के सेट पर भारती ने सभी जजों से बच्चे के नाम को लेकर सुझाव मांगे। शो को करण जौहर, परिणीति चोपड़ा और मिथुन चक्रवर्ती जज करते हैं। इस हफ्ते सिंगर कुमार सानू विशेष मेहमान बनकर पहुंचे।