Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बैंगलोर के खिलाफ पंजाब का पलड़ा भारी

नई दिल्ली

पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2022 के अपने शुरुआती मैच में आमने-सामने होंगे। पंजाब किंग्स (PBKS) का सामना 27 मार्च को डीवाई पाटिल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। मैच शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

आईपीएल 2022 मेगा नीलामी के बाद पंजाब किंग्स की टीम पूरी बदली हुई नजर आ रही है और मयंक अग्रवाल के नेतृत्व में जीत के साथ शुरू करना चाहेगी। आरसीबी के लिए यह पहला सीजन होगा, जिसमें फाफ डुप्लेसि उनके कप्तान होंगे। आरसीबी पर एबी डिविलियर्स की गैरमौजूदगी का भी असर पड़ सकता है, जिन्होंने पिछले सीजन के बाद आईपीएल से संन्यास की घोषणा की थी।