Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ग्लेन मैक्सवेल नहीं खेलेंगे पहला मैच

नई दिल्ली

इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को डबल हैडर मैच खेले जाएंगे। पहला मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा। जबकि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स टूर्नामेंट का तीसरा मैच खेलेंगे, जो शाम 7.30 बजे से शुरू होगा। आरसीबी और किंग्स ऑफ पंजाब के बीच खास बात यह है कि दोनों टीमें नए कप्तान के साथ खेलने उतरेंगे। किंग्स ऑफ पंजाब के लिए मयंक अग्रवाल अगर नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं तो आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसि हैं। यही कारण है कि हर कोई इस बात को लेकर उत्सुक है कि पहले गेम में किस टीम को जीत नसीब होगी। हालांकि इस मैच के लिए दोनों ही टीमों एक संतुलित प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी। चलिए आपको बताते हैं कि इस मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है। 

पंजाब किंग्स (PBKS) आईपीएल 2022 के तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के खिलाफ भिड़ेगी। दोनों टीमें इस साल अपने ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने का लक्ष्य लेकर उतरेंगी। पंजाब किंग्स ने इस साल की नीलामी में अच्छे खिलाड़ियों को चुना है। फ्रेंचाइजी ने शिखर धवन, लियाम लिविंगस्टोन और कैगिसो रबाडा जैसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को खरीदा। मयंक अग्रवाल नए लुक वाली टीम की अगुवाई करेंगे। वे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ हमेशा अच्छा प्रदर्शन करते हैं और इस मैच में भी इसी तरह के प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे।

पंजाब किंग्स की ओर से धवन और मयंक पारी की शुरुआत करेंगे। गेंदबाजी में पंजाब की टीम थोड़ी कमजोर नजर आ रही है। ओडियन स्मिथ, अर्शदीप सिंह, राहुल चाहर पर काफी जिम्मेदारी होगी।