Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

28-29 मार्च को पूरे देश में हड़ताल, बैंकों का कामकाज होगा प्रभावित, ATM में कैश की हो सकती किल्लत

नई दिल्ली

अगर आपको इस सोमवार और मंगलवार बैंक संबंधित कोई काम है और आप ब्रांच जाने का प्लान कर रहे हैं तो आपको परेशानी हो सकती है। दरअसल, 28 और 29 मार्च को बैंकों में हड़ताल (Bank band) के चलते कामकाज बंद रहेंगे। देश के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से कहा गया है कि बैंक यूनियन (Bank union) की तरफ से किए जाने वाले हड़ताल की वजह से 28 मार्च और 29 मार्च को बैंक कामकाज प्रभावित रहेगा। साथ ही एटीएम सर्विस (ATM services) भी प्रभावित हो सकती है। बता दें यह हड़ताल प्राइवेटाइजेशन (Bank privatization) के विरोध में किया जा रहा है। 

क्या कहा एसबीआई ने?
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का कामकाज प्रभावित होने की संभावना है। SBI ने कहा कि उसकी बैंकिंग सेवाएं एक हद तक प्रभावित हो सकती हैं क्योंकि विभिन्न कर्मचारी संघों ने दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। 
एसबीआई ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, “हमने हड़ताल के दिनों में बैंक ब्रांच और कार्यालयों में सामान्य कामकाज सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्था की है, लेकिन संभावना है कि हड़ताल से हमारे बैंक में काम सीमित सीमा तक प्रभावित हो सकता है।”