Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

एक ऑर्डर से इस कंपनी का शेयर बन गया रॉकेट, अचानक बढ़ी खरीदारी

नई दिल्ली

बीते शुक्रवार को एक ऑर्डर की वजह से एसपीएमएल इंफ्रा (SPML Infra) का शेयर रॉकेट की तरह भाग गया। शेयर की खरीदारी इतनी बढ़ गई कि इस पर अपर सर्किट भी लग गया।

शेयर का भाव 60 रुपए के पार: कारोबार के अंत में एसपीएमएल इंफ्रा के शेयर का भाव करीब 5 फीसदी की तेजी के साथ 60.75 रुपए पर था। बीते 9 फरवरी को शेयर 63.35 रुपए के स्तर पर था, जो 52 सप्ताह का उच्चतम स्तर है। मार्केट कैपिटल की बात करें तो 222 करोड़ रुपए है।

क्या मिला ऑर्डर: दरअसल, एसपीएमएल इंफ्रा को राजस्थान में जल-आपूर्ति प्रोजेक्ट का ऑर्डर मिला है। कंपनी ने कहा कि इस ऑर्डर का मूल्य 1,157.08 करोड़ रुपये है। राजस्थान सरकार इसरदा बांध परियोजना के माध्यम से दौसा और सवाई माधोपुर जिलों में सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने जा रही है।