Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पूर्व CM हरदेव जोशी की पुण्यतिथि आज, सती कांड की वजह छिन गई थी कुर्सी

जयपुर

राजस्थान के पूर्व सीएम हरदेव जोशी की आज पुण्यतिथि है। राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रहे हरदेव जोशी लगातार 10 बार विधानसभा चुनाव जीतने वाले प्रदेश के एकमात्र विधायक रहे। हरदेव जोशी ने एक हाथ से ही राजस्थान चलाया। 10 साल की उम्र में हरदेव जोशी का एक हाथ टूट गया था। मार्च 1985 को हरदेव जोशी राजस्थान के मुख्यमंत्री बने थे, उसी दौरान सीएम अशोक गहलोत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बने थे। सत्ता और संगठन में संघर्ष तेज हो गया। इसी दौरान सीकर जिले में दिवराला सती कांड हो गया। रूप कंवर सती कांड ने देश को हिलाकर रख दिया था। जानकारों का कहना है कि अशोक गहलोत के इशारे पर स्थानीय नेताओं ने केंद्रीय नेतृत्व तक सती कांड प्रकरण की कमियों को पहुंचाया। इस पर राजीव गांधी ने हरदेव जोशी को हटाकर शिवचरण माथुर को राज्य की कमान सौंप दी। आज ही के दिन 28 मार्च 1995 को हरदेव जोशी का निधन हो गया था।