Thursday, July 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM गहलोत आज सभी मंत्रियों और विधायकों को देंगे डिनर, सचिन पायलट पर रहेंगी नजरें

जयपुर

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज कांग्रेस-भाजपा के सभी विधायकों और मंत्रियों को मुख्यमंत्री आवास पर डिनर देंगे। इस भोज में पक्ष-विपक्ष के सभी विधायकों को बुलाया गया है। भोज में कांग्रेस के सभी विधायकों के शामिल होने के आसार है, लेकिन सबकी नजरें पायलट गुट पर रहेंगी। पूर्व  डिप्टी सीएम सचिन पायलट और भाजपा विधायकों के भोज में शामिल होने पर संशय बना हुआ है। हालांकि, इस भोज से राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है। क्योंकि सीएम गहलोत हर विधानसभा सत्र के समापन पर पक्ष-विपक्ष के विधायकों को डिनर देते रहे हैं। 15 वीं विधानसभा के 7 वें सत्र का आज अंतिम दिन है। 9 मार्च से शुरू हुआ विधानसभा सत्र का समापन आज 28 मार्च को होने जा रहा है। विधानसभा के बजट सत्र 2022 में कुल 28 बैठकें हुई।