Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

राजस्थान में आसमान से बरसने लगी आग, 31 मार्च तक लू से नहीं मिलेगी राहत, जानिए प्रमुख जिलों का हाल

जयपुर

राजस्थान में गर्मी का कहर जारी है। आसमान से आग बरसने लग गई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार हीट वेव चलना शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार 31 मार्च तक हीट वेव का अलर्ट रहेगा। पश्चिम राजस्थान के जिलों में पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं के कारण ताममान में बढ़ोतरी होगा। बीते 24 घंटे में बांसवाड़ा का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री और सवाई माधोपुर का 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर, नागौर में लू चलने के साथ तेज गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 28 मार्च से प्रदेश में लू चलने का येलो अलर्ट जारी किया था।