Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आलिया भट्ट से शादी करने के लिए तैयार रणबीर कपूर, कहा- जल्द लूंगा सात फेरे, लेकिन…

नई दिल्ली

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें काफी समय से सुर्खियों में हैं। हाल ही में ऐसा कहा जा रहा था कि दोनों अप्रैल में शादी करने वाले हैं। इतना ही नहीं खबर ये भी आई थी कि दोनों ने अप्रैल में अपने-अपने काम से ब्रेक लिया है शादी के लिए। साथ ही कई बार दोनों की फोटोज वायरल हुईं कि दोनों शादी की तैयारी शुरू कर रहे हैं। अब इन खबरों पर खुद रणबीर कपूर ने अपना स्टेटमेंट दिया है। रणबीर का कहना है कि वह जल्द ही आलिया से शादी करने वाले हैं। हालांकि जब शादी की डेट को लेकर उनसे पूछा गया तो उन्होंने बड़ा ही टेढ़ा जवाब दिया।

दरअसल, एनडीटीवी से बात करते हुए रणबीर ने कहा, मैं अभी मीडिया इंटरैक्शन के दौरान शादी की डेट के बारे में नहीं बताउंगा, लेकिन आलिया और मैं जल्द ही शादी करने वाले हैं। अब रणबीर के इस स्टेटमेंट से फैंस यही कयास लगा रहे हैं कि दोनों शायद अप्रैल में ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

बता दें कि रणबीर से पहले उनकी बुआ रीमा जैन ने दोनों की शादी की खबर पर अपना रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था, रणबीर और आलिया शादी तो करेंगे, लेकिन कब ये नहीं पता। अगर अप्रैल में दोनों शादी करते तो हमें पता होता। हम तैयारी कर रहे होते। हां अगर सच में ऐसा है कि दोनों शादी करने वाले हैं अप्रैल में तो ये हमारे लिए भी ये शॉकिंग खबर है।