Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

विक्की कौशल से शादी के बाद ससुराल क्या लेकर आईं कैटरीना कैफ, देवर सनी कौशल ने बताया

नई दिल्ली

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने पिछले साल शादी की। दोनों काफी समय से रिलेशनशिप में थे, लेकिन कभी इस बारे में बात नहीं की। इतना ही नहीं दोनों ने अपनी शादी की अनाउंसमेंट भी नहीं की थी। हालांकि ये बाच तो सबको पता चल ही गई थी कि दोनों शादी करने वाले हैं। फिर जब दोनों ने शादी की फोटोज शेयर की तो सोशल मीडिया पर ये खूब वायरल हुईं। शादी के बाद भी जब दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है या फिर दोनों  साथ में फोटोज शेयर करते हैं तो फैंस इन पर खूब प्यार बरसाते हैं। अब हाल ही में कैटरीना को लेकर उनके देवर सनी कौशल ने बात की। सनी ने ये भी बताया कि कैटरीना शादी के बाद उनके घर में क्या लेकर आई हैं।