मुंबई
द कश्मीर फाइल्स की रिलीज को 20 दिन हो गए हैं। मूवी का क्रेज खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री मूवी से जुड़े इंट्रेस्टिंग वीडियोज और कहानियां पोस्ट कर रहे हैं। इस वजह से लोग मूवी की शूटिंग के भी बारे में दिलचस्पी ले रहे हैं। फिल्म में ऐक्टर्स को भारत के खिलाफ भी नारे लगाने पड़े हैं। विवेक अग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें चिन्मय मांडलेकर बता रहे हैं कि जब मसूरी में शूटिंग के दौरान भारत के खिलाफ भाषण दिया तो इसके बाद क्या हुआ। चिन्मय फिल्म में आतंकी के रोल में हैं। उन्होंने राधिका मेनन के स्पीच वाले सीन के शूट की क्लिप भी दिखाई है।