Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

PM Kisan eKYC को लेकर बड़ी खबर, अभी कुछ दिन नहीं होगा यह काम

नई दिल्ली

पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी की अंतिम तिथि बढ़ने के बाद अब पोर्टल से यह ऑप्शन गायब हो गया है। पहले पीएम किसान पोर्टल पर फार्मर कार्नर में सबसे ऊपर eKYC NEW बटन दिखता था, लेकिन बुधवार सुबह से गायब है और पूरा मेन्यू चेंज हो गया है।

पीएम किसान पोर्टल पर जारी संदेश के मुताबिक PM KISAN पंजीकृत किसानों के लिए eKYC अनिवार्य है। ओटीपी प्रमाणीकरण के माध्यम से आधार आधारित ईकेवाईसी को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया है।  सभी PMKISAN लाभार्थियों के लिए eKYC की समय सीमा 22 मई 2022 तक बढ़ा दी गई है।