Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1,000 करोड़ रुपये के हेरफेर के आरोप पर Hero Motocorp की सफाई

नई दिल्ली

दो पहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प ने उन खबरों को खारिज किया जिनमें दावा किया गया था कि आयकर विभाग ने कंपनी में 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्चों का पता लगाया है। कंपनी ने कहा कि आयकर विभाग के अधिकारी बीते हफ्ते उसके कार्यालय में आए थे और उन्हें हर तरह का सहयोग, आवश्यक दस्तावेज और डेटा मुहैया करवाया गया।
     
कंपनी ने मंगलवार को शेयर बाजारों को दी जानकारी में कहा, ”प्रेस रिपोर्ट में लगाए गए आरोप हमें दिए गए दस्तावेजों या हमारे आंतरिक दस्तावेजों पर आधारित नहीं हैं। अटकलों पर आधारित इन प्रेस रिपोर्ट को हम स्पष्ट रूप से खारिज करते हैं।” कुछ खबरों में कहा गया था कि आयकर विभाग ने हीरो मोटोकॉर्प में 1,000 करोड़ रुपये के फर्जी खर्चों का पता लगाया है। इन खबरों के बाद एनएसई और बीएसई ने कंपनी से स्पष्टीकरण मांगा था।