Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दौड़ लगा रहे अडानी पावर, अडानी विल्मर और अडानी पोर्ट्स के शेयर

नई दिल्ली

पिछले 1 महीने से ज्यादा समय से शेयर बाजार में उठा-पटक चल रही है। अडानी ग्रुप के कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जिन्होंने बाजार की इस उठा-पटक में भी अपने शेयरधारकों को शानदार रिटर्न दिया है। हाल में स्टॉक मार्केट में लिस्ट हुई अडानी विल्मर (Adani Wilmar) के शेयरों में पिछले एक महीने में करीब 32 फीसदी का उछाल आया है और मंगलवार को अडानी विल्मर के शेयर अपने लाइफ-टाइम हाई पर पहुंच गए। कंपनी के शेयरों ने लिस्टिंग के बाद पहली बार 500 रुपये के ऊपर के लेवल को छुआ है। 

अडानी पावर के शेयर पिछले 1 महीने में करीब 40% चढ़े
इसी तरह, अडानी पावर (Adani Power) के शेयर अपने लाइफ-टाइम हाई पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 181.40 रुपये के स्तर पर पहुंच गए। अडानी पावर के शेयरों ने पिछले एक महीने में करीब 40 पर्सेंट रिटर्न निवेशकों को दिया है। वहीं, अडानी पोर्ट्स के शेयर पिछले एक महीने में करीब 7.5 फीसदी चढ़े हैं।