Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अनिल अंबानी की इस कंपनी के शेयर बने रॉकेट, अडानी-टाटा का नाम जुड़ते ही शेयर खरीदने की लगी होड़

नई दिल्ली

रिलायंस कैपिटल के शेयर आज लगातार तीसरे दिन अपर सर्किट को हिट किया है। कंपनी के शेयर बुधवार को 4.81 पर्सेंट की तेजी के साथ 16.35 रुपये पर पहुंच गए। पिछले तीन दिन से लगातार इस शेयर में खरीदारी हो रही है। रिलायंस कैपिटल के शेयर (Reliance capital share) में आज अपर सर्किट लग गया है। इससे पहले सोमवार और मंगलवार को भी कंपनी के शेयर अपर सर्किट में फंसे रहे। कंपनी के शेयरों में तीन ट्रेडिंग सेशंस में ही लगभग 10 पर्सेंट तक की तेजी देखी गई है।