नई दिल्ली
SRF के शेयरों में आज जबरदस्त तेजी है। कंपनी के शेयर 4.05% की तेजी के साथ 2,731 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। पिछले तीन साल में SRF के शेयर की कीमत (SRF share price) 76% CAGR से बढ़ी है। ब्रोकरेज फर्म आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज का मानना है कि कंपनी नए और अधिक कॉम्प्लेक्स सेक्टर्स (जैसे फ्लोरो-रसायन) में कारोबार का बढ़ाने की तैयारी कर रही है। ब्रोकरेज हाउस ने इस मल्टीबैगर स्टॉक पर बाय रेटिंग दी है और इसका टारगेट प्राइस ₹3,065 प्रति शेयर कर दिया है।