Saturday, June 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दुनिया को मिला न्यूजीलैंड के रूप में पहला टेस्ट चैंपियन, बुमराह ने विलियम्सन और पुजारा ने टेलर का आसान कैच छोड़ा

दुनिया को पहला टेस्ट चैंपियन मिल गया है। न्यूजीलैंड ने फाइनल में भारत को 8 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस जीत के बाद कीवी टीम को 16 लाख डॉलर (करीब 11.71 करोड़ रुपए) की इनामी राशि मिली। वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम इंडिया को 8 लाख डॉलर (करीब 5.85 करोड़ रुपए) मिले। न्यूजीलैंड को इनामी राशि के साथ-साथ टेस्ट चैंपियनशिप गदा भी मिली।

भारत की हार के लिए उसकी फील्डिंग भी जिम्मेदार रही। टीम इंडिया ने 2 कैच छोड़े। पहला कैच चेतेश्वर पुजारा ने न्यूजीलैंड की दूसरी पारी के 31वें ओवर में छोड़ा। तब बुमराह बॉलिंग कर रहे थे। बॉल रॉस टेलर के बैट में लगकर स्लिप में गई, लेकिन पुजारा ने कैच छोड़ दिया। उस वक्त टेलर 26 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। इसके कुछ देर बाद बुमराह ने शॉर्ट थर्ड मैन पर विलियम्सन का आसान कैच छोड़ा।

जीत के बाद चैंपियन टीम को मिलने वाली गदा के साथ न्यूजीलैंड के प्लेयर्स।

जीत के बाद चैंपियन टीम को मिलने वाली गदा के साथ न्यूजीलैंड के प्लेयर्स।

अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान निराश खड़े ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी और रवींद्र जडेजा।

अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान निराश खड़े ऋषभ पंत, रोहित शर्मा, शुभमन गिल, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी और रवींद्र जडेजा।

गदा उठाते वक्त विलियम्सन काफी खुश नजर आए। उन्होंने इसके लिए अपनी टीम के साथ पिछले 2 साल में काफी मेहनत की थी।

गदा उठाते वक्त विलियम्सन काफी खुश नजर आए। उन्होंने इसके लिए अपनी टीम के साथ पिछले 2 साल में काफी मेहनत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *