Thursday, July 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गुर्जर आरक्षण के अगुवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का निधन: CM गहलोत-पायलट ने जताया दुख, पायलट ने कही यह बड़ी बात

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम गहलोत ने ट्वीट कर लिखा- कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है। गुर्जर आरक्षण आंदोलन के मुखिया  के रूप में बैंसला साहब ने MBC वर्ग के आरक्षण के लिए  लंबा संघर्ष किया। MBC  वर्ग  को आज आरक्षण  मिल पाया है तो अगर किसी एक व्यक्ति को श्रेय जाता है तो वह कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला ही हैं। उल्लेखनीय है कि कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला का आज राजधानी जयपुर में निधन हो गया था। वे 84 साल के थे। काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। बैंसला का अंतिम संस्कार आज टोडाभीम स्थित उनके पैतृक गांव मुंडिया में किया जाएगा।

पायलट ने जताया गहरा दुख

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने भी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर गहरा दुख जताया है। सचिन पायलट ने ट्वीट कर लिखा-  कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला जी के निधन का दुखद समाचार  सुनकर मन व्यथित हो गया है।  इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं  शोकाकुल परिजनों के साथ है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने  श्री चरणों में स्थान दें। परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करें। इसी प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने गुर्जर आंदोलन के अगुवा कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर गहरा दुख जताया है। भाजपा के राज्यसभा सासंद किरोड़ी लाल मीणा ने भी कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निधन पर गहरा दुख जताया है।