Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

करीना कपूर बोलीं, सैफ ने 20 से 50 तक हर दशक में पैदा किए बच्चे, अब 60 में एक और…

करीना कपूर ने बीते साल बेटे जहांगीर अली खान को जन्म दिया है। उनके और सैफ के 2 बच्चे हैं लेकिन सारा और इब्राहिम को मिलाकर सैफ 4 बच्चों के पिता हैं। उनकी वाइफ करीना का कहना है कि अडल्ट होने के बाद सैफ ने उम्र के हर दशक में बच्चा पैदा किया है। 50 साल की उम्र में वह जेह के पिता बने। हालांकि करीना ने उनसे कह दिया है कि अब 60 साल में एक और बच्चा नहीं होने वाला। बेबो ने यह भी बताया कि उन्होंने और सैफ ने मिलकर बच्चों की देखभाल के लिए क्या प्लान बनाया है।

चारों बच्चों को देते हैं वक्त


सैफ अली खान जिस तरह से अपने बच्चों को परवरिश दे रहे हैं, उनकी वाइफ करीना काफी खुश हैं। सैफ पहली पत्नी से सारा, इब्राहिम और करीना के बच्चे तैमूर और जहांगीर के पिता हैं। करीना ने बताया कि वह अपने चारों बच्चों को वक्त देते हैं। Vogue मैगजीन से बातचीत में करीना बोलीं, सैफ का हर दशक में एक बच्चा हुआ, 20, 30, 40 और 50। मैंने उनसे कह दिया है कि 60 में ऐसा नहीं होने वाला है।