Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

श्रमिकों को पुन: मिलेगा रोजगार

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पंचायत कालियां में मनरेगा योजना के तहत बेरोजगार श्रमिकों को पुन: काम पर बुलाने के आदेश सीईओ ने जारी किए हैं। इस बाबत डायरेक्टर रणजीत मट्टू ने गत दिनों वीडीओ को 1400 श्रमिकों के प्रपत्र-6 भरकर जमा करवाए थे। मट्टू ने बताया कि उन्होंने 23 मार्च को जिला कलेक्टर रूक्मिणी रियार को इस बारे में अवगत कराया तो उन्होंने तुरंत संज्ञान लेते हुए जिला परिषद के सीइओ को इन श्रमिकों को काम पर बुलाने के आदेश दिये। मट्टू ने बताया कि सभी श्रमिक काम नहीं मिलने से परेशान थे। उन्होंने बताया कि अगले तीन दिनों में सभी श्रमिकों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। डायरेक्टर व श्रमिकों ने जिला कलक्टर का आभार जताया।