Wednesday, September 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

BJP के गढ़ में सेंध लगाने पहुंचे केजरीवाल! साबरमती में चलाया महात्मा गांधी का चरखा

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं। इस दौरान उनके साथ पंजाब के नए सीएम भगवंत मान मौजूद हैं। शनिवार को दोनों नेता राष्ट्रपति महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने गांधी जी से जुड़ा चरखा भी चलाया। खास बात है कि इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने हैं। दोनों नेताओं के इस दौरे को चुनाव की तैयारियों से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

केजरीवाल औऱ मान अहमदाबाद में साबरमती आश्रम पहुंचे। मान ने कहा, ‘इस जगह पर आकर बहुत अच्छा लगा। यहां बहुत ही अलग एहसास होता है।’ उन्होंने कहा, ‘पंजाब में सभी के घर में एक चरखा है। हम गांधी जी से काफी जुड़े हुए हैं। हम राष्ट्रवादी लोग हैं, हमें अपने देश और लोगों से प्यार है।’ मान के चेहरे के साथ पंजाब में उतरी आप ने 92 सीटों पर जीत हासिल की थी।

वहीं, केजरीवाल ने भी विजिटर बुक में लिखा, ‘इस आश्रम आध्यात्मिक जगह है। ऐसा लगता है कि यहां गांधी जी की आत्मा रहती है। यह आना एक अध्यात्मिक एहसास है। मैं खुद को धन्य मानता हूं कि मैंने उस देश में जन्म लिया, जहां गांधी जी का जन्म हुआ।’ इस दौरान उन्होंने पत्रकारों के राजनीति से जुड़े सवालों का जवाब देने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, ‘हम इस जगह पर राजनीति के बारे में बात नहीं करेंगे।’