Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पावर शेयरों को खरीदने के लिए निवेशकों में होड़, 14 साल का टूटा रिकॉर्ड, अडानी पावर-टाटा पावर समेत ये स्टॉक बने रॉकेट

पावर जनरेटर और उससे संबंधित कंपनियों के शेयरों को लेकर निवेशकों में जबरदस्त उत्साह नजर आ रहा है। 1 अप्रैल को पावर जनरेटर और उससे संबंधित कंपनियों के शेयर शुक्रवार को फोकस में थे। शुक्रवार को पावर सेक्टर (Power sector) के शेयर अडानी पावर (Adani power), टाटा पावर (Tata power), भेल (BHEL), एनटीपीसी (NTPC) समेत शेयरों में जमकर खरीदारी हुई।

एसएंडपी बीएसई पावर इंडेक्स (Power index) इंट्रा-डे ट्रेड में 14 साल के हाई लेवल पर पहुंच गया था, इस उम्मीद में कि बेहतर मांग से सेक्टर की कमाई में वृद्धि होगी। अडानी पावर, भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (BHEL) और NTPC के शेयरों में जबरदस्त तेजी रही। शुक्रवार को इन कंपनियों के शेयरों में 5 फीसदी से 10 फीसदी की तेजी देखी गई। जबकि बीएसई पर पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन, टाटा पावर, टोरेंट पावर और जेएसडब्ल्यू एनर्जी 2 फीसदी से 4 फीसदी के दायरे में भागे।