संजय दत्त के लिए साल 2020 काफी मुश्किल भरा रहा था क्योंकि उसी साल ये पता चला कि संजय को कैंसर है। मुंबई में ही संजय को इस बारे में पता चला था और उन्होंने खुद सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दी थी। इस खबर को सुनने के बाद से फैंस काफी परेशान हो गए थे। सेलेब्स से लेकर फैंस तक सभी ने संजय के जल्द से जल्द ठीक होने की दुआ की थी। संजय ने फिर कुछ महीनों के बाद बताया था कि वह कैंसर फ्री हो गए हैं। बीमारी से ठीक होने के बाद संजय ने काम पर फिर वापसी की। वह अब बड़े प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाले हैं।
अब हाल ही में संजय ने बीमारी से अपनी जंग को लेकर बात की। उन्होंने शुक्रवार को दिल्ली की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान इंडियन सिनेमा को लेकर अपने प्यार और वह इंडस्ट्री का हिस्सा होकर कितना प्राउड फील करते हैं, इस बारे में बताया। संजय ने कहा, ‘मैं आर्टिस्ट हूं और जब तक मैं मर नहीं जाता तब तक एक्टिंग करता रहूंगा। अगर भगवान की भी इसमें मर्जी हो तो।’