श्रीगंगानगर
नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ हेल्थ डिपार्टमेंट ने मुहिम शुरू की है। सौ दिन का प्लान भी तैयार किया गया है। विभाग ने स्कूल संचालकों को भी नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए ऑथोराइज्ड कर दिया है। पहले ही तरह पुलिस की कार्रवाई भी जारी रहेगी।
श्रीगंगानगर स्वास्थ्य भवन में आज सीएमएचओ डॉ.गिरधारी लाल मेहरड़ा ने कहा कि नशे पर रोक लगाने के लिए सौ दिन का प्लान तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य नशे पर रोक लगाना है। इस मुहिम में स्कूल संचालकों को भी जोड़ा गया है। उन्होंने बताया कि इलाके में सामान्यत: स्कूलों के आस-पास नशा बिकता है। इसकी चपेट में स्टूडेंट ज्यादा आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए स्कूल के आस-पास नशा बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्कूल के एचएम को ही ऑथोराइज्ड कर दिया गया है। अब स्कूल संचालक ऐसे नशीली पदार्थ बेचने वालों का चालान कर सकता है। इसके लिए दो-दो सौ रुपए के चालान काटा जाएगा। बार-बार कहने पर भी नशा बेचने से नहीं रुकने पर ज्यादा राशि का चालान किया जा सकता है।