Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रंगोली ​​​​​​​बनाकर भारतीय नववर्ष का किया स्वागत

श्रीगंगानगर

श्रीगंगानगर में भारतीय नववर्ष का स्वागत चौक चौराहे को सजाकर किया गया। शहर के प्रमुख चौराहों सुखाड़िया सर्किल, महाराजा गंगा सिंह चौक, खींची चौक और अग्रसेन नगर चौक पर रंगोली बनाई गई। चौक के आस-पास स्कूल स्टूडेंट्स ने विशेष व्यवस्था की। स्टूडेंट्स इन चौक चौराहों के आस-पास सुबह से ही रंगोली बनाने में जुट गए थे। सुबह नौ बजे तक शानदार रंगोली बना दी गई। चौक पर विशेष सजावट की गई। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय नववर्ष समारोह समिति और संस्कार भारती ने मिलकर किया।

पर्यावरण सुरक्षा का दिया संदेश
महाराजा अग्रसेन चौक पर हुए आयोजन में एन्वायरमेंट सेफ्टी का संदेश दिया गया। एक फलेक्स बोर्ड भी लगाया गया। इस पर एन्वायरमेंट को सेफ रखने की शपथ लिखी गई और आने-जाने वाले लोगों से इस पर हस्ताक्षर करवाए। गर्मी के मौसम में पशु-पक्षियों को पानी की परेशानी नहीं हो, इसके लिए परिंडों का भी वितरण किया गया।