श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। पूज्य सिंधी पंचायत तथा चेटीचंड मेला समिति के संयुक्त तत्वावधान में 60वां चेटीचंड महोत्सव हर्षोल्लासपूर्वक मनाया गया। सचिव किशन जियानी ने बताया कि विनोबा बस्ती स्थित झूलेलाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रात: 8.15 बजे झण्डारोहण किया गया एवं प्रात: 9.15 बजे महाआरती की गई। तत्पश्चात शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के मुख्य-मुख्य मार्गों से होते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचकर सम्पन्न हुई। श्रद्धालुओं ने ईष्टदेव झूलेलालजी के जय-जयकार से वातावरण गुंजायमान कर दिया। सिंधी युवा संगठन ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। शोभा यात्रा के मंदिर प्रांगण पहुंचने के पश्चात श्रद्धालुओं को अटूट लंगर प्रसाद वितरित किया गया। भव्य भक्ति संध्या में बहराना मंडली द्वारा झूलेलाल की महिमा का गुणगान किया गया।
पूज्य सिंधी पंचायत, चेटीचंड मेला समिति, सिंधी युवा संगठन, झूलेलाल बहराणा मण्डली, झूलेलाल महिला मण्डल, सिंधी युवा नारी शक्ति का सराहनीय सहयोग रहा।
बड़ी संख्या में सिंधी समाज के महिलायें, पुरूष, बच्चे, बुजुर्ग, युवा सपरिवार उपस्थित थे।