Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

‘लेखक से मिलिए’ में आज कासिम बीकानेरी

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। सृजन सेवा संस्थान के मासिक कार्यक्रम ‘लेखक से मिलिए’ में रविवार 3 अप्रैल को बीकानेर से वरिष्ठ शायर कासिम बीकानेरी आएंगे। अनेक संस्थाओं से पुरस्कृत कासिम अपने अलग अंदाज की शायरी के लिए पहचाने जाते हैं। सृजन अध्यक्ष डॉ. अरुण शहैरिया ‘ताइर’ ने बताया कि जवाहरनगर सेक्टर दो एवं तीन में स्थित महाराजा अग्रसेन विद्या मंदिर में सुबह 10:30 बजे होने वाले इस कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु पुरोहित करेंगे। विशिष्ट अतिथि परविंदर लूणा होंगे।