Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

फर्जी एग्जाम दिलाने वाली शातिर महिला:जेल प्रहरी एग्जाम में खुद की जगह फर्जी अभ्यर्थी बैठाई थी

जयपुर

जयपुर में एक शातिर महिला गिरफ्तार की गई है। जिस पर ढाई हजार रुपए का इनाम घोषित था। महिला ने जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2015 में परीक्षार्थियों की फोटो मिक्स कर अपनी जगह फर्जी अभ्यार्थी को एग्जाम दिलवाया था। महिला पिछले तीन साल से फरार चल रही थी। अब पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।

डीसीपी (नोर्थ) परिस देशमुख ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी महिला मंजू कुमारी (35) पुत्र चीमाराम है। जो वागोडा जालोर की रहने वाली है। फिलहाल झाब (जालोर) में रह रही थी। जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2015 में अनुचित संसाधनों का उपयोग करने पर SOG की ने साल 2018 में मामला दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि अंतिम रूप में चयनित 50 अभ्यर्थियों की जगह दूसरे व्यक्तियों के परीक्षा में बैठाए थे। इनमें मंजू भी शामिल थी।

जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा-2015 में फर्जी अभ्यर्थियों की ओर से आवेदन-पत्र में लगाए फोटो व लिखित परीक्षा के समय दिए फोटो से छेड़छाड़ की गई। मिक्सिंग कर फोटो के प्रारूप में बदलाव कर अपने स्थान पर फर्जी अभ्यार्थियों से परीक्षा दिलवाने के सबूत मिले।

इसी मामले में आमेर थाने में 25 मई 2019 में केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले में पूर्व में आरोपी गजेन्द्र सिंह, ओमवीर सिंह, शेर सिंह और नरेश कुमार प्रजापत को गिरफ्तार कर चुकी है। पिछले तीन सालों से गिरोह में शामिल महिला मंजू कुमारी फरार चल रही थी। पुलिस को गुरुवार दोपहर उसको पकड़ने में सफलता मिली है।