Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

HDFC का HDFC बैंक में होगा मर्जर

एचडीएफसी बैंक ने सोमवार को कहा कि उसके बोर्ड ने एचडीएफसी इन्वेस्टमेंट्स और एचडीएफसी होल्डिंग्स के एचडीएफसी और एचडीएफसी के साथ एचडीएफसी बैंक में मर्जर को मंजूरी दे दी है। इस मर्जर की खबर के बाद दोनों स्टॉक आज राकेट बन गए हैं। सुबह 9:43 बजे तक एचडीएफसी 12.54 फीसद और एचडीएफसी बैंक 9.34 फीसद तक उछल गया।

घोषणा के मुताबिक एचडीएफसी और एचडीएफसी बैंक के विलय के हिस्से के रूप में एचडीएफसी  के प्रत्येक 25 शेयरों के बदले एचडीएफसी बैंक के 42 शेयर दिए जाएंगे।  एचडीएफसी बैंक का 100 प्रतिशत सार्वजनिक शेयरधारकों के पास होगा और एचडीएफसी के मौजूदा शेयरधारकों के पास एचडीएफसी बैंक का 41 प्रतिशत हिस्सा होगा।