Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वृद्धाश्रम में 8 एयर कूलर भेंट

श्रीगंगानगर (सीमा सन्देश)। रोटरी क्लब मारवाड़ द्वारा गर्मी के मद्देनजर महावीर इंटरनैशनल के वृद्धाश्रम में रह रहे वृद्धजनों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए 8 एयर कूलर भेंट किए गए। सचिव रोटे. जगनंदन सिंह ने बताया कि वृद्धजनों से उनके अनुभव तथा उनके जीवन के प्रेरक संस्मरणों को भी सुना गया। वृद्धजनों की अन्य जरूरतों को भी यथासम्भव पूर्ण करने का विश्वास दिलाया गया। वृद्धजनों ने भयंकर गर्मी में एयर कूलर भेंट करने पर क्लब को साधुवाद दिया। अध्यक्ष श्याम कांडा, एड. दीपक जैन, जगनंदन सिंह, एड. अशोक कटारिया, नवीन बंसल, डॉ. अजय मिश्रा, डॉ. प्रेम बजाज, रामकुमार ढाका, जितेन्द्र मिड्ढा सहित क्लब पदाधिकारी, सदस्य व वृद्धजन एवं वृद्धाश्रम स्टाफ आदि उपस्थित थे। महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष वीरेन्द्र बैद ने इस सेवा कार्य के लिए रोटरी क्लब मारवाड़ को स्मृति चिन्ह प्रदान करते हुए आभार व्यक्त किया।