राजस्थान लोक सेवा आयोग ने राज्य में वरिष्ठ अध्यापक के 9782 पदों पर भर्ती परीक्षा 2022 का विज्ञापन जारी किया है। आरपीएससी की इस भर्ती में हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान, विज्ञान, संस्कृत और उर्दू व पंजाबी विषयों के अध्यापकों की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती अंग्रेजी के 1668 पद, गणित के 1613 और संस्कृत के 1800 पदों व हिन्दी के 1298 पदों समेत कुल 9782 पदों भर्ती की जानी है। इस भर्ती के लिए स्नातक पास व बीएड डिग्रीधारी अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आवेदन 11 अप्रैल 2022 से ऑनलाइन शुरू होने हैं। आागे देखिए योग्यता व आवेदन प्रकिया-
आरपीएससी भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां:
आवेदन शुरू होने की तिथि – 11-04-2022
आवेदन की अंतिम तिथि – 10-05-2022
परीक्षा तिथि – परीक्षा की तिथि और समय बाद में जारी किया जाएगा।
वेतनमान – पे मैट्रिक्स L-11 के अनुसार और ग्रेड पे 4200 रुपए।