Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

युजवेंद्र चहल ने विराट कोहली को किया रन आउट

मुंबई

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल 2022 के 13वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को चार विकेट से हरा दिया। बैंगलोर को राजस्थान से ​170 रनों का लक्ष्य मिला था, जिसे उसने पांच गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर हासिल कर लिया। इस मुकाबले आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली एक बार फिर से कुछ खास नहीं कर सके और पांच रन बनाकर रन आउट हो गए। कोहली को उन्हीं के पूर्व टीम साथी युजवेंद्र चहल ने कप्तान संजू सैमसन के साथ मिलकर रन आउट किया। चहल द्वारा कोहली को रन आउट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इस पर मजेदार मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स ने भी इस रन आउट पर मजेदार कमेंट किया है।