Tuesday, May 12निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रोहित शर्मा की कप्तानी की होगी अग्निपरीक्षा

नई दिल्ली

IPL 2022 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही है। पांच बार की चैंपियन मुंबई की टीम को इस सीजन अपने जीत का खाता खोलना बाकी है। मुंबई ने इस सीजन में अभी तक अपने दोनों मैच गंवाये हैं। उसे पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चार विकेट से जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 23 रन से हराया था।

कप्तान रोहित शर्मा केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिये कई क्षेत्रों में सुधार चाहेंगे। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी।
राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में तेज गेंदबाज बासिल थंपी और स्पिनर मुरूगन अश्विन मुंबई के लिये कमजोर कड़ी साबित हुए थे। थंपी ने एक ओवर में 26 और अश्विन ने तीन ओवर में 32 रन लुटाये थे।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने भी पिछले दो मैचों में रन लुटाये हैं और वह विकेट लेने में भी नाकाम रहे। इन तीनों को केकेआर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिये सही लाइन व लेंथ से गेंदबाजी करनी होगी।