Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हस्तियों की जयंती मनाने पर 5 साल में खर्च हुए 616 करोड़ रुपये, सरकार ने राज्यसभा में दिया जवाब

नई दिल्ली

सरकार ने पिछले पांच साल के दौरान भक्तिमार्गी संत रामानुजार्य, गुरु नानक देव, गुरु रविदास, परमहंस योगानंद और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवंती नंदन बहुगुणा सहित विभिन्न हस्तियों की जयंती मनाने पर करीब 616 करोड़ व्यय किए गए। संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने जवाहर सरकार के एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

संस्कृति मंत्री जी. किशन रेड्डी ने बताया कि गुरु गोबिन्द सिंह की 350वीं जयंती, सतगुरु राम सिंह की 200वीं जयंती, रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती, गुरु नानक देव की 550वीं जयंती, परमहंस योगानंद की 125वीं जयंती, हेमवंती नंदन बहुगुणा का शताब्दी स्मरणोत्सव, महात्मा गांधी की 150वीं जयंती, गुरु तेग बहादुर की 400वीं जयंती और जैनाचार्य विजय वल्लभ सुरेश्वर की 150वीं जयंती मनायी गयी।

रेड्डी ने कहा कि इनके साथ ही दत्तोपनाथ थेंगड़ी की जन्मशती, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयंती, सत्यजीत रे की जन्मशती, संत शिरोमणि गुरु रविदास की 644वीं जयंती और पंडित भीमसेन जोशी की जन्मशती भी मनायी गयी।