Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

देवा गुर्जर हत्याकांड: मुख्य आरोपी बाबू लाल गुर्जर पुलिस के हत्थे चढ़ा, SIT की टीम पहुंची रावतभाटा, जानिए पुलिस ने बाबू को कैसे दबोचा

कोटा

राजस्थान में देवा गुर्जर हत्याकांड का मुख्य आरोपी बाबूलाल गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कनवास एसएचओ ने हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्याकांड के मुख्य आरोपी बाबू गुर्जर समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बापुलाल धाकड़, बबलू उर्फ बलराम जाट और सुखराम जाट को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रावतभाटा हत्या मामले में आज एसआईटी का गठन किया था।  पुरानी रंजिश को लेकर हिस्ट्रीशीटर देवा गुर्जर की हत्या करने के मामले में कोटा पुलिस को बुधवार देर रात को बड़ी सफलता हासिल हो गई। मुख्य आरोपी को पकड़ने में कनवास एसएचओ ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस पूरे प्रकरण को लेकर कोटा और चित्तौड़गढ़ पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश करने में जुटी हुई थी।

जंगलों में लगातार चला सर्चिंग अभियान

सूत्रों के मुताबिक देवा गुर्जर की हत्या करने के बाद सभी बदमाश जंगलों के रास्ते अलग-अलग जगह पर पहुंचे। पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस ने चेचट सहित मुकुंदरा के जंगलों में बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। इसी कड़ी में कनवास एसएचओ ने मुख्य आरोपी बाबू गुर्जर को पकड़ने में सफलता हासिल कर ली। वहीं अन्य अन्य बदमाश बाबूलाल धाकड़, बबलू और बलराम जाट और सुखराम जाट की भी गिरफ्तारी हुई है।