हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। टाउन के नजदीक स्थित भद्रकाली मंदिर में नवरात्रा पर चल रहे मेला में हनुमानगढ़ सेवा समिति (भारत क्लब) का आठ दिवसीय भण्डारा गुरुवार को छठे दिन भी जारी रहा। छटे नवरात्रा पर भण्डारे का शुभारंभ नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष संतोष बंसल ने 51 कन्याओं का पूजन कर किया। समिति संरक्षक मदन गोपाल जिन्दल ने बताया कि भण्डारे की शुरुआत पूर्व पालिकाध्यक्ष व पार्षद संतोष बंसल व लक्की बंसल ने कंजक पूजन कर की। इससे पूर्व भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना कर इलाके की सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर समिति अध्यक्ष रामकुमार मंगवाना, संरक्षक मदन गोपाल जिंदल, मेला प्रभारी सुनील धूड़िया, मनीशंकर, जयकिशन सोनी, अजय शर्मा, राजेंद्र ढाका, विनोद गर्ग, सुरेश अग्रवाल, दीपांशु कालड़ा, कृष्णावतार शर्मा, अनिल धूड़िया, योगेश कुमार, मोहित जिंदल आदि मौजूद थे।