Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

गांधी जी के बारे में जितना पढ़ो उतना कम : मुख्यमंत्री

  • सात दिवसीय ट्रैनिंग को लेकर श्रवण तंवर ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
  • ऐतिहासिक बजट पेश करने को लेकर तरुण विजय ने मुख्यमंत्री से मिलकर जताया आभार
    हनुमानगढ़/जयपुर (सीमा सन्देश न्यूज)।
    मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति एवं अहिंसा निदेशालय तथा महात्मा गांधी इन्स्टीट्यूट आॅफ गवर्नंेस एवं सोशल साइंसेज के संयुक्ततत्वावधान में जयपुर के सेंट्रल पार्क स्थित कनक भवन में आयोजित गांधी दर्शन प्रशिक्षण शिविर में बीकानेर संभाग के प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि गांधी जी तो इतना बड़ा खजाना है कि जितना पढ़ो उतना कम है।गहलोत ने कहा कि गांधी जी के बारे में जो भी पढ़ेगा, उसके जीवन में वह काम आएगा। उन्होंने कहा कि गांधी जी की विचारधारा को दिल में उतारकर आज देश को बचाने का वक्त है। आज ऐसा माहौल बन चुका है कि लोकतंत्र को बचाना बहुत जरूरी हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें गांधी जी की बात करनी है तो सत्य की बात करनी पड़ेगी, अहिंसा की बात करनी पड़ेगी। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा के दम पर अंग्रेजों को देश से बाहर कर दिया, यह बहुत बड़ी बात थी। शांति और अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बताया कि बीकानेर संभाग के जिला एवं उपखंड स्तर के चयनित संयोजक व सह संयोजक प्रशिक्षणार्थियों ने शिविर में प्रशिक्षण हासिल किया। अब तक पांच संभाग के शिविर आयोजित हो चुके हैं। छठे संभाग के रूप में बीकानेर संभाग के शिविर का समापन किया गया। कार्यक्रम में हनुमानगढ़ जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के संयोजक श्रवण तंवर ने सात दिवसीय शिविर के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। वहीं कार्यक्रम में हनुमानगढ़ जिला अहिंसा प्रकोष्ठ के सह संयोजक तरुण विजय ने ऐतिहासिक बजट पेश करने को लेकर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस मौके पर कला व संस्कृति मंत्री मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी, उच्च शिक्षा विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा, कॉलेज आयुक्त शुचि त्यागी, जयपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त गौरव गोयल, गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष कुमार प्रशांत, पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ओम थानवी, वरिष्ठ गांधीवादी अमरनाथ भाई, सेवाग्राम आश्रम वर्धा महाराष्ट्र के मनोज ठाकरे, सवाई सिंह, धर्मवीर कटेवा आदि मौजूद रहे।