नई दिल्ली
पेट्रोल-डीजल पर केंद्र और कुछ राज्यों के ‘खेल’ में पब्लिक कहीं खुद को ठगी हुई तो कहीं खुश नजर आ रही है। खासकर उन राज्यों के सीमावर्ती शहरों या कस्बों, जहां पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरों में अंतर है।
टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में पेट्रोल 118.96 रुपये और डीजल 101.89 रुपये प्रति लीटर है। जबकि मात्र 12 किलोमीटर दूर उत्तर प्रदेश के बानपुर में पेट्रोल 106.05 और डीजल 97.59 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। टीकमगढ़ और बानपुर के बीच पेट्रोल में 12.91 रुपये और डीजल में 4.30 रुपये का अंतर है। ऐसे में राज्य की सीमा से सटे लोग तेल यूपी में भरवा रहे हैं।