Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

5 दिन में 25% से ज्यादा चढ़ गए Yes Bank के शेयर

नई दिल्ली

यस बैंक (Yes Bank) के शेयरों में पिछले 5 दिनों में 25 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है। गुरुवार (7 अप्रैल 2022) को यस बैंक के शेयरों ने अपने 52 हफ्ते का नया हाई 16.25 रुपये के स्तर को छुआ। यस बैंक के शेयरों में गुरुवार को 10 फीसदी तक की तेजी आई। फिलहाल, बैंक के शेयर 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 15.51 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं। इससे पहले, बुधवार को यस बैंक के शेयरों में करीब 17 फीसदी का उछाल आया था। 

केयर ने अपग्रेड की यस बैंक की रेटिंग
रेटिंग एजेंसी केयर (CARE) ने यस बैंक के इंफ्रास्ट्रक्चर बॉन्ड्स, टियर-II बॉन्ड्स जैसे डेट इंस्ट्रूमेंट्स की रेटिंग अपग्रेड की है। केयर का कहना है कि यस बैंक के ऑपरेशंस में लगातार स्टैबलाइजेशन और एडवांसेज के साथ-साथ CASA डिपॉजिट्स में मजबूत ग्रोथ के साथ ही डिपॉजिट्स में अच्छी ग्रोथ को देखते हुए रेटिंग में रिवीजन किया गया है। स्टेबल एसेट क्वॉलिटी पैरामीटर्स के साथ FY2022 के पहले 9 महीने में प्रॉफिटैबिलिटी में लगातार सुधार देखने को मिला है।