Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

अपने निजी एजेंडे थोप रही भाजपा, जनता सिखाएगी सबक… अमित शाह के ‘हिन्दी’ बयान पर बोले कुमारस्वामी

नई दिल्ली

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हिन्दी को लेकर दिए बयान के अगले दिन कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि अमित शाह और केंद्र सरकार अपने निजी एजेंडे को जबरन लोगों को थोप रही है। अमित शाह ने कहा था कि लोगों को एक-दूसरे के साथ हिंदी भाषा का इस्तेमाल करना चाहिए। 

समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हिए कुमार स्वामी ने कहा, “केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह वास्तव में अपने व्यक्तिगत एजेंडे को जबरन चलाने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन वे सफल नहीं होंगे। लोग उन्हें सबक सिखाएंगे।”

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), जो केंद्र और कर्नाटक दोनों पर शासन कर रही है, पर उसके आलोचकों ने क्षेत्रीय भाषाओं के बजाय हिंदी को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है, यहां तक ​​कि उन राज्यों में भी जहां यह प्राथमिक भाषा नहीं है। कुमारस्वामी ने पिछले साल अक्टूबर में भी दक्षिणी राज्य की भाजपा सरकार पर हिंदी के पक्ष में कन्नड़ (राज्य की आधिकारिक भाषा) को दरकिनार करने का आरोप लगाया था। कर्नाटक और तमिलनाडु सहित दक्षिणी राज्यों में कथित तौर पर हिंदी थोपे जाने के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन हुए हैं।