जयपुर।
राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री महेशी जोशी में आज जमकर तकरार हुई। राजधानी जयपुर में जल जीवन मिशन की रीजनल काॅन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी ने पीएम मोदी के भाषण का हवाला दिया। महेश जोशी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के दौरान अजमेर में ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया था। लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं किया गया केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भाषण में पीएम मोदी का जिक्र करने पर आपत्ति जताई। शेखावत ने कहा पहले आप अजमेर का भाषण सुन लें। आप बार-बार पीएम मोदी के बयान का गलत तरीके से उपयोग न करें।
केंद्रीय मंत्री शेखावत की चुप्पी टूटने के मायने
केंद्रीय जल शक्ति गजेंद्र सिंह ने शेखावत ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट पर अपनी लंबी चुप्पी तोड़ दी है। शेखावत की महेश जोशी से हुई तकरार से साफ जाहिर हो गया है कि पीएम मोदी ने ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का कोई चुनावी वादा नहीं किया। केंद्र सरकार ईस्टर्न कैनाल प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करेगी। शेखावत ने यह तक कह दिया कि यदि अजमेर के दौरे के दौरान पीएम मोदी ने राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने के मामले में एक शब्द भी कहा हो तो मैं अपनी राजनीति छोड़ दूंगा, नहीं तो फिर आप और आपके मुख्यमंत्री राजनीति छोड़ देना।उल्लेखनीय है कि कांग्रेस आऱोप लगाती रही है कि विधानसभा चुनाव में ईस्टर्न कैनाल को पीएम मोदी ने राष्ट्रीय परियोजना घोषित करने का वादा किया था। लेकिन पीएम मोदी ने आज तक यह वादा पूरा नहीं किया है।