Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बड़े काम की मोदी सरकार की ये योजना! अब तक 34 करोड़ से ज्यादा लोगों को बांटे गए लोन

नई दिल्ली

सात साल पहले शुरू हुई प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत अब तक 34.42 करोड़ लाभार्थियों को 18.60 लाख करोड़ रुपये का कर्ज बांटा जा चुका है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस योजना के सात साल पूरे होने के मौके पर यह जानकारी दी है।

निर्मला सीतारमण ने कहा कि मुद्रा योजना ने छोटे कारोबारों के लिए अनुकूल माहौल पैदा करने और जमीनी स्तर पर करोड़ों रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद की है। एक खास बात यह है कि 68 प्रतिशत से अधिक कर्ज महिलाओं को मंजूर किए गए हैं और 22 प्रतिशत कर्ज नए उद्यमियों को दिए गए।

निर्मला सीतारमण ने इस योजना के तहत लाभांवित होने वाले सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘अबतक स्वीकृत 51 फीसदी ऋण अनुसूचित जाति एवं जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्गों को दिए जाने से यह योजना सामाजिक न्याय को जमीन पर लागू करती है और प्रधानमंत्री के सबका साथ सबका विश्वास संकल्पना को सही मायने में आत्मसात करती है।’’