जयपुर
राजस्थान में करौली हिंसा मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा आज करौली कलेक्ट्रेट पर धरन पर बैठ गए है। भाजपा सांसद ने दावा किया कि लोग करौली से पलायन कर रहे हैं। करौली में हालात बेहद तनावपूर्ण है। गहलोत सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि त्योहारों पर रोक लगाकर गहलोत सरकार समुदाय विशेष को खुश कर रही है। उल्लेखनीय है कि भाजपा सांसद ने शुक्रवार को भी करौली जिला मुख्यालय पर तनावपूर्ण क्षेत्र का दौरा किया थी। किरोड़ी लाल ने आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं होने पर धरने पर बैठने की चेतावनी दी थी। किरोड़ी लाल ने पीड़ितों से मुलाकात की थी।
2 अप्रैल को बाइक रैली पर हुआ था पथराव
करौली जिले में 2 अप्रैल को हिंदू नववर्ष पर बाइक रैली पर पथराव करने से दो समुदायों के बीच हिंसक घटनाएं हो गई थी। तब से ही करौली में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है। प्रशासन ने करौली में कर्फ्यू का दायरा 10 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। नेटबंदी भी 10 अप्रैल कर कर दी गई है। करौली में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। प्रशासन ने पत्थरबाजी और आगजनी की घटना के बाद करौली शहर में कर्फ्यू लगा दिया था। उल्लेखनीय है कि शनिवार को हिंदू नववर्ष के उपलक्ष में निकाली जा रही बाइक रैली पर पथराव और आगजनी की घटना से दो समुदायों के बीच तनाव हो गया था। घटना में आधा दर्जन दुकानों और दो बाइकों को फूंक दिया गया। इसके बाद प्रशासन ने धारा 144 लगा दी थी। हालात पर नियंत्रण के लिए जयपुर से 1200 पुलिसकर्मियों की फोर्स भेजी गई थी।