नई दिल्ली
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की खबरें इन दिनों खूब सुर्खियों में हैं। रोज दोनों की शादी को लेकर नए-नए अपडेट्स आ रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने अभी तक इस बारे में कोई कमेंट नहीं किया है। कपूर परिवार की तरफ से तो इस बारे में ज्यादा कोई जानकारी नहीं आ रही है। लेकिन आलिया का परिवार शादी को लेकर अपडेट दे रहा है। हाल ही में आलिया के चाचा ने शादी को लेकर जानकारी दी थी कि अब आलिया के भाई ने भी शादी को लेकर नया अपडेट दिया है। दरअसल, आलिया के भाई राहुल ने शादी की खबरों पर अपना रिएक्शन दिया है। राहुल ने भी आलिया के चाचा की तरह शादी की बात को कन्फर्म किया है। हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वह वहां बतौर गेस्ट नहीं बल्कि एक बाउंसर के तौर पर जाएंगे।
क्या कहा राहुल ने
बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए राहुल ने कहा, ‘हां शादी हो रही है और मुझे इन्विटेशन भी मिला है। मैं सेरेमनी के लिए वहां जाऊंगा। हालांकि मैं वहां गाना गाने या डांस करने वाला नहीं हूं’। राहुल आगे मजाक करते हुए कहते हैं कि मैं वहां सिर्फ बाउंसर के तौर पर जाऊंगा। मैं रक्षक हने वाला हूं उनकी शादी में।