Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

नेट प्रैक्टिस के दौरान बाल-बाल बचे जेम्स नीशम, डर के कारण किया संन्यास का ऐलान!

नई दिल्ली

राजस्थान रॉयल्स के ऑलराउंडर जेम्स नीशम ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपने फैंस के साथ एक हैरान करने वाला प्रैंक किया है। अपनी नई आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ एक प्रैक्टिस सेशन के बाद जेम्स नीशम ने रियान पराग को नेट्स में गेंदबाजी नहीं कराने के लिए संन्यास का ऐलान किया। नीशम ने संन्यास लेने के पीछे की वजह बताने के लिए एक वीडियो भी शेयर किया है। 

रियान पराग नेट्स में काफी अच्छी लय में दिखाई दे रहे थे। उन्होंने अपने टीम के साथी को स्ट्रेट शॉट से लगभग चोटिल ही करने वाले थे। नीशम को गेंद से बचने के लिए जमीन पर गिरना पड़ा। नीशम ने इसका फायदा उठाते हुए अपने फैंस के साथ प्रैंक करने की कोशिश की और संन्यास का ऐलान किया है।