Tuesday, September 1निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

आरसीबी लगाना चाहेगी जीत की हैट्रिक

नई दिल्ली

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2022 का 18वां मुकाबला पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7 बजकर 30 मिनट से खेला जाना है। इस मैच का टॉस 7 बजे होगा। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम यहां अपने पिछले दो मुकाबले जीतकर पहुंची है, वहीं मुंबई की टीम अभी तक प्वाइंट्स टेबल में अपना खाता नहीं खोल पाई है। आरसीबी की सीजन की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। मगर इस टीम ने पिछले दो मुकाबलों के जरिए जोरदार वापसी की है। पंजाब के हाथों हार का सामना करने के बाद आरसीबी ने कोलकाता और राजस्थान को मात दी। वहीं बात मुंबई इंडियंस की करें तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स ने मात दी है। आरसीबी की नजरें आज जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी, वहीं मुंबई सीजन 15 का पहला मैच जीतना चाहेगी।